PIX: पैसा हो या पद, हर अरमान पूरे कर दे यह चमत्कारी हनुमान मंत्र

पौराणिक प्रसंग उजागर करते हैं कि श्रीहनुमान संकटमोचक देवता ही नहीं, बल्कि संपूर्ण वैभव के स्वामी व दाता भी हैं। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीहनुमान चालीसा की चौपाई में भी श्रीहनुमान की 'अष्टसिद्धि नवनिधि के दाता' के रूप में महिमा बताई गई है। यानी माता सीता से मिले वर के मुताबिक श्रीहनुमान भक्ति हर तरह से शक्ति संपन्न बना देती है।
यही वजह है कि हर रोज ही श्रीहनुमान उपासना न केवल तन व मन को सशक्त बनाने वाली बल्कि धन के अभाव से आने वाले सारी बाधाओं को भी टालने वाली मानी गई है।
अगर आप भी पैसों की कमी से सुखों को बंटोरने में मुश्किलों का सामना कर रहें हैं तो नीचे लिखे विशेष हनुमान मंत्र का स्मरण मंगलवार, पूर्णिमा जैसे शुभ मौकों जरूर करें -
- स्नान के बाद श्रीहनुमान मंदिर श्रीहनुमान सिंदूर, चमेली के तेल, फूल, अक्षत, जनेऊ व नैवेद्य चढ़ाकर पूजा करें व नीचे लिखा हनुमान मंत्र लाल आसन पर बैठ सुख-समृद्धि की कामना से बोलें-
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमन: कल्पना-कल्पद्रुमाय
दुष्टमनोरथस्तम्भनाय प्रभंजन-प्राप्रियाय
महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय
पुत्रपौत्रधन-धान्यादि विविधसम्पतप्रदाय रामदूताय स्वाहा
- मंत्र स्मरण के बाद श्रीहनुमान की धूप व दीप से आरती करें।






