विज्ञापन
 
Home >> Dharm >> Upasana >> Ups_make Money By Chant This Laxmi Mantra In Friday-Navami Coincident

PIX: इस छोटे से लक्ष्मी मंत्र से जेब में आएगा खूब पैसा

धर्म डेस्क. उज्जैन | Dec 21, 2012, 19:55PM IST
 
 


हर इंसान धन और खुशहाली के रूप में लक्ष्मी की प्रसन्नता की कामना रखता है। किंतु लक्ष्मी कृपा के लिए पवित्रता और परिश्रम जैसी कर्म, व्यवहार और स्वभाव में उतारने की अहम सीखों को बिरले इंसान ही अपनाते हैं। बस, यही वजह है कि पावनता और पुरुषार्थ के बिना पाया धन भी मानसिक शांति छीन लेता है तो कभी पैसों की कमी जीवन को अशांत करती है।
व्यावहारिक तौर पर धन का सुख दायित्वों को समझ किसी भी काम से जुड़े बिना संभव नहीं होता। इसके साथ मन और व्यवहार की पवित्रता दूसरों को भी सुख देती है। इसके लिए पावनता और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की साधना बहुत ही शुभ मानी गई है। 
शास्त्रों में लिखी श्रीहरि विष्णु व मां लक्ष्मी से जुड़ी बातों का एक संकेत यह भी है कि माता लक्ष्मी की कृपा व संग कर्म और कर्तव्य से जुड़े इंसान पर हमेशा रहती है। 
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की उपासना का महत्व है। किंतु 21 तारीख को शुक्रवार व  नवमी तिथि का शुभ संयोग बना है। इसमें दुर्गा की तीन शक्तियों में एक महालक्ष्मी की साधना तमाम वैभव और यश देने वाली होगी। जानिए इस शुभ योग में देवी लक्ष्मी स्मरण का एक मंत्र और पूजा की आसान विधि -
- शाम को देवी लक्ष्मी की उपासना के पहले स्नान कर यथासंभव लाल वस्त्र पहन लक्ष्मी मंदिर या घर में लाल आसन पर बैठकर माता लक्ष्मी का ध्यान अक्षत और लाल फूल हाथ में लेकर नीचे लिखे मंत्र से करें -
महालक्ष्मी च विद्महे। 
विष्णुपत्नी च धीमहि।
तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्।
- माता के चरणों में फूल-अक्षत करने के साथ लाल चंदन, अक्षत, लाल वस्त्र,  गुलाव के फूलों की माला चढ़ाकर कमलगट्टे की माला या तुलसी की माला से नीचे लिखे विशेष लक्ष्मी मंत्र का जप करें -
ऊँ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ऊँ नम:।
- पूजा व मंत्र जप के बाद माता को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
- घी के पांच बत्तियों वाले दीप से आरती कर देवी से सुख-वैभव की कामना करें। 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment