PIX: किस तरफ फूलों का मुंह रख भगवान को फूल चढ़ाना होता है सही?

धार्मिक नजरिए से भक्ति ऐसी माला है, जिसमें आस्था व विश्वास के फूल गुंथे होते हैं। आस्था के इन फूलों में भगवत प्रेम का रस भरा होता है। माना जाता है ऐसी भावनाओं से ओत-प्रोत भक्ति से ही भक्त का जीवन खुशियों से निहाल हो जाता है।
धर्म परंपराओं में देवी-देवताओं को चढ़ाई जाने वाली पूजा सामग्रियों में फूल अर्पित करने से भी भगवान के प्रति श्रद्धा व समर्पण की ऐसा ही प्रेरणा जुड़ी है। इस आस्था को अटूट व मजबूत बनाने रखने के लिए देवताओं को फूल समर्पित करने के लिए कुछ खास बातों को ध्यान रखना भी जरूरी बताया गया है। जानिए क्या है ये 3 खास बातें -
- देवी-देवताओं को चढ़ाएं जाने वाले फल, फूल और पत्तों का मुंह उगते वक्त मुंह ऊपर की ओर होता है। इसलिए भगवान को चढ़ाते वक्त भी इनका मुंह ऊपर की तरफ रखना चाहिए।
- फूल चढ़ाने का सही तरीका यही होता है कि दाएं हाथ की हथेलियां ऊपर उठी हों और मध्यमा यानी मिडिल फिंगर, अनामिका यानी रिंग फिंगर और अंगूठे से फूल चढ़ाएं।
- नित्य चढ़े हुए फूलों को फिर से देव मूर्ति से उतारने के लिए फूलों को अंगूठे और तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर की मदद से ही उतारना चाहिए।







