PICS: अच्छी JOB व INCOME चाहें तो गुरुवार को करें यह आसान उपाय

आज के रफ्तार भरे दौर में कभी जरूरत, तो कभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सुबह से शाम तक अच्छी आमदनी व जॉब को लेकर कई लोग दिमाग दौड़ाते है। नतीजतन कई मौकों पर मानसिक तनाव, दबाव व चिंताएं भी जीवन पर हावी होती हैं। इनसे अक्सर लक्ष्य पाने या जिम्मेदारी व कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा आती है।
अच्छी नौकरी व आमदनी न होने से बनने वाली विपरीत मनोदशा से छुटकारे के लिए धार्मिक उपायों में विष्णु भक्ति श्रेष्ठ मानी गई है। क्योंकि पौराणिक मान्यताओं में त्रिदेवों में एक जगतपालक भगवान विष्णु को सत्व गुणों का स्वामी माना गया है। इनकी भक्ति जीवन में पावनता, शांति, ज्ञान, प्रेम, सुख, आनंद, धैर्य, ऊर्जा, बल, समृद्धि, ऐश्वर्य आदि सभी शुभ व मंगल भाव लाती है।
विष्णु उपासना के विशेष दिनों में गुरुवार का दिन भी शुभ माना गया है। इस दिन विष्णु उपासना के लिए ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से नौकरी व अच्छी आमदनी के लिए नहीं जूझना पड़ता। जानिए यह खास विष्णु मंत्र और पूजा की सरल विधि -
- गुरुवार को भगवान विष्णु को केसर या पीला चंदन, पीले फूल, पीला या पीताम्बरी वस्त्र चढ़ाकर दूध व घी की पीली मिठाई का भोग लगाएं।
- चंदन धूप व गोघृत का दीप लगाकर नीचे लिखा विष्णु के स्वरूप की महिमा प्रकट करते इस आसान मंत्र को मानसिक शक्ति व बल की कामना से बोलें-
अतिनीलघनश्यामं नलिनायतलोचनम्।
स्मरामि पुण्डरीकाक्षं तेन स्नातो भवाम्यहम्।।
- मंत्र स्मरण के बाद खासतौर पर केसर चंदन का तिलक 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र बोल कर मस्तक पर लगाएं। यह उपाय मनचाही नौकरी देने के साथ आमदनी बढ़ाने वाला साबित होता है।
- भगवान विष्णु की आरती कर, दीपज्योति, प्रसाद ग्रहण कर साष्टांग प्रणाम करें।








