कश्मीर की वादियों को निहार गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे अभिनेता आमिर खान ने कहा कि कश्मीर पहले से काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में फिर से बालीवुड के पुराने दिन लौटेंगे। क्योंकि दो दशक आतंकवाद झेलने के बाद यहां फिर से हालात सामान्य हुए हैं। हर तरफ अमन शांति और वही खूबसूरती है। आमिर खान पिछले दो दिनों से कश्मीर में हैं। वह अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए हैं। हालांकि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी नहीं दी।
माना जा रहा है कि वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। आमिर ने बताया कि वह एक दशक बाद कश्मीर आए हैं। लेकिन इसकी खूबसूरती पहले की तुलना में और बढ़ गई है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म निर्माता फिर से यहां लौटेंगे। आमिर अपनी फिल्म 'मन' की शूटिंग के लिए कश्मीर आए थे। फिल्म का सुपरहिट गाना 'कहना है तुमसे कहना' यहीं फिल्माया गया था। आमिर की सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' की शूटिंग लेह में हुई थी।
तस्वीरों में देखिए आमिर ने कैसे की डल झील में शिकारे पर सैर....