विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Aamir Says He Is Not A Perfect Dad

परफेक्‍शनिस्‍ट पापा नही हूं : आमिर खान

dainikbhaskar.com | Jun 17, 2012, 15:26PM IST
 
 


मुंबई. मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान मानते हैं कि वह परफेक्‍ट डैड नहीं है। ‘फादर्स डे’ के मौके पर आमिर ने यह राज खोलते हुए कहा कि इस बात की तुलना किसी बात से नहीं की जा सकती कि जब आप वापस घर आते हैं तो आपका इंतजार कर रहा बच्‍चा झट से आपकी बांहों में आ जाता है। इससे काम का सारा तनाव एक झटके में निकल जाता है।
 
पिछले साल के आखिर में एक बार फिर पिता बने आमिर हालांकि फादर्स डे में ज्‍यादा विश्‍वास नहीं रखते लेकिन इतना जरूर मानते हैं कि इस दिन को पिता के लिए यादगार बनाया जाना चाहिये। आमिर और किरण राव को पिछले साल एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्‍होंने आजाद राव खान रखा है। आमिर की पहली शादी से उनके दो बच्‍चे जुनैद और इरा हैं।
 
लंदन में भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज के 25 साल पूरे होने के अवसर पर वहां पहुंचे अभिषेक बच्‍चन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह पिता होने की जिम्‍मेदारी पूरी तरह नहीं उठा पाते। उन्‍होंने कहा ‘मैं गलत हूं, मैं अपनी बचची के साथ्‍ा वक्‍त नहीं बिता पाता। मैं उसकी नैपी नहीं बदल पाता। जबकि ऐश्‍वर्या यह सारा काम करतीं हैं। वह वास्‍तव में बहुत मेहनत करतीं हैं।
 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि उनके पापा ने इतने ऊंचे मानक बनाएं हैं कि वहां तक पहुंचा नहीं जा सकता। उन्‍होंने पापा को सबसे अच्‍छा दोस्‍त बताया है। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने पिता को हीरो बताया है।
 
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment