विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Amitabh Tweets On Aishwarya Delivery

पोता होने की बधाइयों पर भड़के बिग बी! तस्‍लीमा चाहती हैं ऐश्‍वर्या को हो बेटी

dainikbhaskar.com | Nov 12, 2011, 17:29PM IST
 
 


मुंबई. बॉलीवुड के मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन पोता होने की बधाइयों पर ‘भड़क’ गए हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर जारी पोस्‍ट में पोता होने की खबर का खंडन किया है। गौरतलब है कि ऐसी अफवाहें थी कि शुभ तारीख 11.11.11 को ऐश्वर्या-अभिषेक को बच्चा होगा। यह तारीख बीतते ही अमिताभ को पोता होने की अफवाह उड़ी। लोगों ने ट्विटर पर अमिताभ को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। इससे बिफरे अमिताभ ने पोता होने की खबर का खंडन कर दिया।
 
 
लोगों ने अमिताभ को ट्वीट करके जैसे ही पोता होने की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं, अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘ऐश्वर्या को बेटा होने के बधाई संदेश मिल रहे हैं!! हैरानी है कि लोगों को इस बारे में ऐश्वर्या से ज्यादा जानकारी है!! यह पूरी तरह से झूठी और गलत खबर है।’
 
 
 
इस ट्वीट के बाद लोगों को भले ही यह विश्वास हो गया हो कि बेटा नहीं हुआ है लेकिन इस बात के कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि बेटा न हुआ हो, बेटी हुई हो। दरअसल, अमिताभ ने ‘बेटा’ न होने की खबर का खंडन किया है। 
 
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों यह खबर आई थी कि ऐश्वर्या की डिलिवरी 11.11.11 को करवाने के लिए बच्चन परिवार ने सिजेरियन तक करवाने का फैसला ले लिया है। कहा जा रहा था कि इसके लिए एक सात सितारा अस्‍पताल में पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। हालांकि, तारीख को लेकर कही गई बातों का अमिताभ ने तब भी खंडन किया था।
 
इस बीच विवादास्‍पद लेखिका तस्‍लीमा नसरीन ने इच्‍छा जताई है कि ऐश्‍वर्या को बेटी होनी चाहिए। तस्‍लीमा ने ट्वीट किया है ‘मैं ऐश्‍वर्या को बहुत प्‍यार करती हूं। मेरी इच्‍छा है कि उन्‍हें बेटी हो।’ बेटी होने की वकालत करते हुए तस्‍लीमा कहती हैं, ‘यदि ऐश्‍वर्या को बेटी होती है तो लाखों लोग अपनी अजन्‍मी बेटियों को गर्भ में ही मारने की कोशिश नहीं करेंगे।’  
  

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment