'आशीर्वाद' पर विवादः अनीता ने राजेश खन्ना के परिवार को भेजा नोटिस

मुंबई.राजेश खन्ना के साथ 8 साल तक लिव इन पार्टनर के तौर पर रहने के अनीता आडवाणी के दावे पर शनिवार को सवाल खड़े हो गए। गुजरे ज़माने के सुपर स्टार रहे राजेश खन्ना की कुक शनिवार को मीडिया के सामने आई। कुक ने कहा कि अनीता आशीर्वाद में कभी-कभी आती थीं और अनीता काका के साथ रहती नहीं थीं। दूसरी तरफ अनीता ने कहा है कि वह हर हाल में शनिवार को राजेश खन्ना के 'चौथा' में शरीक होंगी। 'चौथा' खन्ना के बंगले 'आशीर्वाद' (जिसे लेकर विवाद हो गया है) में नहीं, बल्कि मुंबई के एक होटल में रखा गया है। गुरुवार को अंतिम संस्कार (तस्वीरें देखें) के लिए राजेश खन्ना को जब ले जाया जा रहा था, तब अक्षय कुमार ने उन्हें ट्रक से यह कहते हुए उतार दिया था कि वहां केवल परिवार के लोग ही रहेंगे। इसके बावूद अनीता ने एक अखबार से कहा, 'मैं उनके चौथा कार्यक्रम में जरूर जाऊंगी।'
राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार के बारे में पढ़े सबकुछ, देखें तस्वीरें
डिंपल और राजेश खन्ना की इस तरह हुई थी पहली मुलाकात..!
आखिर क्यों हुआ राजेश खन्ना का पतन?
RARE PICS: राजेश खन्ना की लाइफ की कुछ अनदेखी तस्वीरें
PHOTOS:राजेश खन्ना के मृत शरीर को देख रो पड़े अमिताभ







