विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Features >> News Reel >> Cases Registered Against Writer, Producer And Director Of Ek Tha Tiger

चुराई गई कहानी पर बनी है 'एक था टाइगर'

dainkbhaskar.com | Sep 12, 2012, 08:43AM IST
 
 


नई दिल्ली. 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बिजनेस करने वाली बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' विवादों में फंस गई है। आरोप है कि फिल्म चोरी की गई कहानी के आधार पर बनाई गई है। 
आनंद पांडा नाम के एक शख्स ने शिकायत की है कि उनकी ही कहानी को चुराकर यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'एक था टाइगर' बनाई। आनंद ने आरोप लगाया, 'मैंने यशराज फिल्म्स के दफ्तर जाकर अपनी कहानी सौंपी थी। यह कहानी करीब 50 दिनों तक यशराज फिल्म्स के दफ्तर में पड़ी रही। उसके बाद कहानी की कॉपी मुझे लौटा दी गई।'


आनंद की ही याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने आदेश दिया। इस आदेश के आधार पर मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस फिल्म की कहानी संयुक्ता और नीलेश मिश्रा ने लिखी है जबकि कबीर खान फिल्म के डाइरेक्टर और आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्‍म ने भले ही 200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया हो, लेकिन देश की टॉप 20 फिल्‍मों में उसका स्‍थान कहीं भी नहीं है। अभी भी यह फिल्‍म पाकिस्‍तान में बैन है।


आगे की स्लाइड में पढ़िए, क्या है पूरा मामला: 
 
जगजाहिर हुआ शाहरुख की फिल्‍म का नाम


'टाइगर' की इस नई 'दहाड़' से हिल गया बॉलीवुड, पढ़िए कैसे


'टाइगर' सलमान की बादशाहत को चुनौती दे रही है 'टाइग्रेस' बिपाशा


'एक था टाइगर' टॉप 20 में भी नहीं!


'एक था टाइगर' पाकिस्तान में नहीं हुई रिलीज

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment