सलमान की टाइगर ने पार किया 210 करोड़ का आंकड़ा

नई दिल्ली। सलमान की 'एक था टाइगर' ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 12 दिनों में 210 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 15 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म पाकिस्तान को छोड़कर दुनियाभर के देशों में शान से चल रही हैं। 'एक था टाइगर' पहले दिन से ही कलेक्शन का रिकार्ड तोड़ रही है।
पहले पांच दिनों में सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद अब इसने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
फिल्म दुनिया के जाने माने विशेषज्ञ तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि 'एक था टाइगर' ने 12 दिनों में करीब 175 करोड़ रुपये कमाई। यह सिर्फ भारत का आंकड़ा है। जबकि इसमें यदि ओवरसीज मॉर्केट की कमाई जोड़ दें तो यह 210 करोड़ हो जाता है।
भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म अब तक 'थ्री इडियटर्स ' ही है। इस फिल्म ने भारत में 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि दूसरे नंबर पर 'एक था टाइगर' है। इसने भारत में 175 करोड़ की कमाई अब तक की है। वहीं, तीसरे नंबर पर सलमान की ही फिल्म 'बॉडीगार्ड ' है। इस फिल्म ने 148 करोड़़ रुपये की कमाई की थी।







