फिल्ममेकर ओ.पी.दत्ता का निधन!
Source: Esha Razdan | Last Updated 09:30(10/02/12)
वेटरन फिल्म डायरेक्टर व राइटर ओ.पी.दत्ता का गुरुवार की देर रात 12 बजे के बाद निधन हो गया।
दत्ता को गुरुवार को ही शाम 7 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने रात 12 बजे के बाद अंतिम सांस ली।
ओ.पी. दत्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1948 में फिल्म प्यार की जीत में डायरेक्शन से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में डायरेक्शन व राइटिंग किया जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर साबित हुए।
उन्होंने बॉर्डर, रिफ्यूजी जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं जिन्हें उनके बेटे जे पी दत्ता ने ही डायरेक्ट किय़ा था। उनकी हालिया रिलीज फिल्म उमराव जान की रिमेक थी।
दैनिकभास्करडॉटकॉम ओ.पी.दत्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।