सिर्फ सेक्सुएलिटी नहीं है 'हेट स्टोरी' में, और भी कुछ है!
dainikbhaskar.com
| Apr 20, 2012, 00:21AM IST

'हेट स्टोरी' के बारे में कहा जा रहा है कि यह इरोटिक थ्रिलर है। लेकिन, 'हेट स्टोरी' में सिर्फ सेक्सुएलिटी नहीं है। यह इंसानी रिश्तों की कहानी है।
इसके एक्टर गुलशन देवैया का कहना है कि यह फिल्म इंसानी रिश्तों की जटिलता की कहानी कहती है। इसमें सेक्स का इस्तेमाल महज एक टूल के रूप में किया गया है।
इस फिल्म में जटिल रिश्तों की कहानी तीन अलग-अलग चरित्र के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म महिला-केंद्रित है और इसमें एक्ट्रेस प्यार की खोज में रहती हैं।
विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में निखिल द्विवेदी और गुलशन देवैया ने प्रमुख भूमिका निभाई है।





