करीना की शादी पर बोलीं राखी, 'सैफ के इरादे ठीक नहीं लगते'
dainikbhaskar.com
| Oct 18, 2012, 12:30PM IST

कंट्रोवर्शियल आइटम गर्ल राखी सावंत सैफ अली खान के करीना कपूर से शादी करने पर भड़क गई हैं. उन्होंने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट करार दिया.
राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं करीना को बहुत पसंद करती हूं, मगर मुझे सैफ के इरादे सही नहीं लगते.
राखी ने आगे कहा,'वह महिलाओं का सम्मान नहीं करते जिसकी वजह से मुझे वह खटकते हैं. पिछले दिनों मुंबई के ताज होटल में सैफ द्वारा मारपीट करने के बाद मेरी उनके बारे में यही राय है.
इसके अलावा सैफ के कई अफेयर्स रह चुके हैं और वह तलाकशुदा हैं'.
राखी ने आगे कहा कि अगर करीना को लगता है कि सैफ उनके लिए सही इंसान हैं तो मैं उनके निर्णय का सम्मान करती हूं, क्योंकि मैं उनके मामले में बोलने का हक़ नहीं रखती, मगर मेरे लिए करीना नंबर वन हीरोइन हैं.






