विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> I Won't Apologise To Doctors: Aamir Khan

आमिर खान की दो टूक- नहीं मांगूंगा माफी, चाहें तो कोर्ट जाएं डॉक्‍टर

dainikbhaskar.com | Jun 07, 2012, 10:11AM IST
 
 

अभिनेता आमिर खान ने भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) से माफी मांगने से इनकार किया है। आईएमए ने आमिर पर टीवी कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' के माध्यम से चिकित्सा पेशे को बदनाम करने का आरोप लगाया था। आमिर ने कहा कि वह किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं।


आमिर ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है और वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचते हैं तब मुझे कोई असुविधा नहीं होगी। अदालत का रास्ता खुला है।' उन्होंने कहा, 'जहां तक सवाल माफी मांगने का है, मेरा जवाब होगा.. नहीं, मैं माफी नहीं मागूंगा।'

अभिनेता ने उन पर चिकित्सा पेशे को बदनाम करने के आरोपों से पूरी तरह से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा पेशे के प्रति गहरी आस्था और सम्मान रखते हैं। उन्होंने चिकित्सा के पेशे को बदनाम करने जैसा कोई भी काम नहीं किया है, बल्कि सच सामने लाया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment