जेनिफर लोपेज करेंगी संजू बाबा के ड्रीम प्रोजेक्ट को लांच!
Source: Esha Razdan | Last Updated 14:44(10/02/12)
ऐसा लगता है कि हॉलीवुड सितारों को भारत बहुत पसंद आ रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस व पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज अगले महीने मुंबई आने वाली हैं।
इससे पहले अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा, वाका-वाका गर्ल शकीरा, एकॉन, टॉम क्रूज और ओप्रा विन्फ्रे टॉम जैसी मशहूर हस्तियों ने पिछले कुछ महीनों में भारत यात्रा की थी।
लोपेज बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा और संजय दत्त के स्वामित्व वाली स्पोर्ट लीग के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आ रही हैं। यह समारोह मुंबई के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा।
लीग प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया, राज कुंदरा उद्घाटन समारोह को भव्य बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जेनिफर को भारत आने का निमंत्रण दिया। जेनिफर छह मार्च को मुंबई पहुंचेंगी। वह अंधेरी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में परफॉर्म करेंगी। और अगले दिन लौट जाएंगी।
राज ने भी जेनिफर के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेनिफर के अलावा भी कई मशहूर हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।