Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Kareena Kapoor, Saif Ali Khan's Honeymoon Plans Revealed!
REVEALED: ...तो यहां हनीमून मनाने जाएंगे सैफ-करीना
dainikbhaskar.com
| Oct 19, 2012, 11:18AM IST

शादी के बाद सैफ-करीना के हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार दिल्ली में दावत-ए-वलीमा के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर 21 अक्टूबर तक मुंबई वापस लौट आएंगे. मगर यह जोड़ा शादी के बिलकुल बाद हनीमून मनाने कहीं नहीं जा पाएगा.
22 अक्टूबर से करीना सलमान खान के साथ एक आइटम नंबर की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी. इसके बाद वह आमिर खान के साथ आनेवाली फिल्म 'तलाश' को प्रमोट करने में व्यस्त हो जाएंगी.
कहा जा रहा है कि नवंबर तक यह सारे काम निपटाने के बाद करीना सैफ के साथ स्विटज़रलैंड की हसीन वादियों में अपना हनीमून मनाएंगी.
देखिए सैफ-करीना के दावत-ए-वलीमा की खास तस्वीरें
सैफीना के रिसेप्शन में करिश्मा संग खूब थिरके रणबीर, देखिए तस्वीरें






