कर्नाटक विधानसभा में जिस अश्लील वीडियो को देखने की बात सार्वजनिक होने के बाद तीन मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह बिंदास किंगफिशर मॉडल पूनम पांडेय का था। पूनम पांडेय ने पहले ही इंटरनेट पर अपने बेडरूम व बाथरूम वीडियो को शेयर किया है जिसके बाद से वे वेब की दुनिया में छा गईं हैं।
सूत्रों ने बताया, 'माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी बिकनी फोटो अपलोड करने के बाद से पूनम पांडेय इंटरनेट की पॉपुलर सर्च बन चुकीं हैं। उनके बाथरूम वीडियो ने तो कई बार उनकी वेबसाइट ही क्रैश करवा दी थी। ऐसा लगता है कि ये मंत्री भी विधानसभा के अंदर कुछ अच्छा समय बिताना चाह रहे थे।'
इस बारे में जब पूनम से बात की गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "अगर कोई मुद्दा राष्ट्रीय बन जाता है तो क्यों लोग उसका संबंध मुझसे ही जोड़ देते हैं। अब मुझे क्या पता कि वे लोग मेरे वीडियो देख रहे थे? अब यह भी सोचने वाली बात है कि वे मेरे प्रशंसक की तरह प्यार से इस देख रहे थे या फिर मुझसे नफरत करते हुए, मुझे नहीं पता है।"