इस वजह से उड़ी हुई है रणवीर-सोनाक्षी की नींद!
Source: Esha Razdan | Last Updated 00:16(10/02/12)
आप अपने अंदाजी घोड़ों को लगाम लगाएं क्योंकि इस बार इनकी नींदे उडऩे की वजह प्रेम संबंधों की अफवाहें नहीं हैं।
फिल्म 'लुटेरा' में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। परदे पर तो ये दोनों पहली बार नजर आएंगे लेकिन खबरों में ये तब से हैं जबसे दोनों आइफा अवार्ड्स में मिले थे। इन्हीं खबरों के चलते अनुष्का ने रणवीर से दूरी बना ली थी।
'लुटेरा' की शूटिंग बंगाल के एक गांव में हो रही है। कास्ट और क्रू कोलकाता में कैम्प लगाए हुए हैं जहां से लोकेशन तक जाने में चार घंटे लग जाते हैं। सुबह नौ बजे शुरू होने वाली शूटिंग के लिए कलाकारों को रात चार बजे रवाना होना पड़ता है। इसी के चलते कलाकारों को सोने का भी वक्त नहीं मिल पा रहा है।
सूत्रों ने बताया, 'फिल्मी कलाकारों को अपने बीच देखकर रहवासी भी बहुत खुश हैं। शूटिंग के वक्त इतने लोग इकट्ठा हो जाते हैं कि भीड़ को काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है।'