बॉलीवुड कुछ और सिखाए न सिखाए, बिजनेस करना सिखा ही देता है।
फिल्मों में अपनी जगह न बना पाने वाली मलाइका अरोड़ा खान की फिगर ने लोगों के दिलो-दिमाग में जगह बनाई हुई है, तो मैडम ने सोचा इसे ही भुना लें। तभी तो मलाइका लोगों को फिटनेस मंत्रा के रूप में अपनी आकर्षक फिगर के गुर सिखाने जा रही हैं।
दरअसल वह बहुत जल्द एक डीवीडी के जरिए प्रशंसकों के रूबरू होंगी। मलाइका के मुताबिक मैं ऐसी डीवीडी मार्केट में लाना चाहती हूं, जिसमें योग के अलावा, डाइटिंग और संतुलित खान पान के बारे में बताया जाएगा।
38 वर्षीया मलाइका की फैशन सेंस को हर जगह सराहा जाता है। इसलिए उन्होंने एक फैशन श्रृंखला शुरू करने की योजना भी बनाई है। जिसे वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मिलकर करना चाहती हैं।
Related Articles: