किंगफिशर बिकनी मॉडल 'पूनम पांडे' चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोडती। अपने ऊटपटांग बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाली पूनम ने अपनी एक बहुत ही हॉट फोटो ट्विटर पर अपलोड की है।
फोटो के साथ ट्वीट करते हुए पूनम लिखतीं हैं, 'ट्वीटहार्ट्स!! आपके लिए एक एंटी कोल्ड। मेरा ख्याल है कि यह तस्वीर इस सर्दी में थोड़ी गर्मी ले आएगी। लव यू ऑल!!!'
पिछले दिनों पूनम ने कर्नाटक विधानसभा के अश्लील वीडियो क्लिप मामले में फंसे मंत्रियों का जमकर मजाक उड़ाया था।
इंटरनेट पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज अपलोड कर चर्चा में आई पूनम पांडे ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कर्नाटक के उन तीनों मंत्रियों का जमकर मजाक उड़ाया, जो रंगे हाथों विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पाए गए। पूनम ने अपने ट्विटर के पेज पर मजाक उड़ाते हुए लिखा है, "असेंबली में बैठकर पोर्न देखने वाले मंत्री दरअसल थोड़ा कन्फ्यूज्ड थे। इसीलिए उन्होंने इलेक्शन की जगह 'इरेक्शन के लिए तैयार रहो' समझ लिया।
फोटो साभारः ट्विटर