विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Pakistani Starlet And Model Veena Mallik Is All Set For Her ‘ Swayamvar’

वीना मलिक के 'स्‍वयंवर' पर भड़का गुस्‍सा, राखी सावंत ने भी किया विरोध

agency | Nov 19, 2011, 10:45AM IST
 
 


मुंबई. पाकिस्‍तानी कलाकार वीना मलिक भारतीय टीवी चैनल पर अपना स्‍वयंवर रचाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बात पर भारत और पाकिस्‍तान में गुस्‍सा भड़क गया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्‍ट्स एसोसिएशन ने इमैजिन टीवी की जम कर आलोचना की है। इसी टीवी चैनल पर वीना का स्‍वयंवर अगले साल प्रसारित किया जाना है। वीना ने इस रियलिटी शो के प्रोमो की शूटिंग भी कर ली है। यह शूटिंग आगरा में ताजमहल के पास की गई है। पर शो की आलोचना इंडियन आर्टिस्‍टेस एंड एक्‍टर्स फोरम (आईएएएफ) ने भी की है। इस संगठन के सदस्‍य सांसद नीलेश राणे भी हैं।  
 
सिने एंड टीवी आर्टिस्‍ट्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष रजा मुराद ने कहा, 'वह (वीना मलिक) यहां बिजनेस वीजा पर आई हैं। इसका मतलब हुआ कि वह यहां रोजी नहीं कमा सकतीं। बिजनेस वीजा 45 दिनों के लिए वैध होता है। मेरी जानकारी के मुताबिक वह उस शहर से बाहर भी नहीं जा सकतीं, जहां के लिए वीजा जारी किया गया है। हमें आगरा में उनकी शूटिंग की जानकारी नहीं है। हमने उन्‍हें काम करने की इजाजत नहीं दी है।'  
 
वीना ने टीवी रियलिटी शो के जरिए दूल्‍हा चुनने के लिए करार किया है। इससे पहले राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत ऐसा कर चुकी हैं। लेकिन आईएएएफ के एक प्रवक्‍ता ने कहा, 'हम भारतीय टीवी शो या फिल्‍मों के लिए विदेशी कलाकारों के चयन के बढ़ते चलन के खिलाफ हैं। यहां हजारों भारतीय लड़कियां हैं जो टीवी और फिल्‍मों में छोटी सी भूमिका के लिए भी पसीना बहा रही हैं। ऐसे में वीना को चुनने का क्‍या मतलब है?'
 
 
टीवी पर अपना स्‍वयंवर रचा चुकीं राखी सावंत भी वीना मलिक को शो में लिए जाने से खफा हैं। उनका कहना है, 'पता नहीं उन्‍होंने अपने देश को बदनाम करने वाली एक सट्टेबाज को क्‍यों चुना? मैं इसका विरोध करूंगी।'
 
बताया जाता है कि वीना को शो के लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। चर्चा यह भी है कि अगर वह शो में शादी करती हैं तो उन्‍हें 4.5 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। लेकिन वीना का विरोध पाकिस्‍तान में भी हो रहा है। ट्वीटर, फेसबुक और यूट्यूब पर वीना के विरोध में कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। 
पाकिस्तान में 'आलू अंडे' से होगी बगावत? सरकार, कयानी पर तंज कसने वाले वीडियो की धूम 
स्‍वामी अग्निवेश ने अरविंद केजरीवाल को कहा मदारी, राहुल गांधी को नौसिखुआ 

टीम अन्ना से निपटने की तैयारी में कांग्रेस, प्रिया ने दी अपनी ही सरकार को धमकी  

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment