कोच्चि. यहां की पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाहरुख पर आईपीसी और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act 1986 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शाहरुख बीते चार दिसंबर को यहां एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। बॉलीवुड स्टार ने समारोह में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘रा.वन’ के मशहूर गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर डांस किया। उनके साथ कई कलाकारों ने डांस में हिस्सा लिया जो भड़काऊ कपड़े पहने हुए थे।
पुलिस का कहना है कि शाहरुख और कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ Indecent Representation of Women (Prohibition) act की धारा 3 और 6 तथा आईपीसी की धारा 294 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मैथ्यू साजु पुल्लुवुझी नामक एक शख्स की याचिका पर एर्नाकुलम कोर्ट के जज ए इजास के निर्देश पर पुलिस ने बॉलीवुड स्टार और शोरूम के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।