विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Reviews >> Parde Ke Peeche >> Review Of Student Of The Year Movie

रिलीज हुई 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर'

जयप्रकाश चौकसे | Oct 19, 2012, 13:57PM IST
 
 

मुंबई. करण जौहर की नई फिल्‍म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' शुक्रवार देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट इस फिल्‍म के जरिये बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। (पैलेस में करीना के साथ वक्‍त गुजार रहे सैफ से नाराज हैं पटौदी के लोग )
 
ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्‍म ने अपने यहां के सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशों में अच्‍छी शुरुआत की है। भारत में इस फिल्‍म के मॉर्निंग शो के दौरान बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त भीड़ देखी गई। तरण कहते हैं कि इस फिल्‍म ने यूएई में 350,000 दिरहम यानी करीब 5,143,275 रुपये कमा लिए हैं।(PHOTOS: मुगल थीम पर हुआ सैफीना का दावत-ए-वलीमा)
 
तरण ने ट्वीट किया है, 'फिल्‍म की शानदार शुरुआत को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस फिल्‍म का नाम बदलकर 'सरप्राइज ऑफ द ईयर' रख देना चाहिए। नए कलाकारों वाली किसी फिल्‍म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हैं। इसकी वजह करण जौहर और धर्मा प्रोडक्‍शंस हैं।'
 
लेकिन इस फिल्म की आलोचना भी हो रही है। कुछ समीक्षकों को शिकायत है कि इस फिल्म की कोई अपनी कहानी नहीं है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर, जाने तू या जाने ना, 3 इडियट्स के कुछ-कुछ हिस्से मिलाकर बनाए गए हैं। फिल्म के कलाकारों के बारे में भी बहुत अच्छी राय सामने नहीं आ रही है। फिल्म समीक्षक अनन्या भट्टाचार्य का कहना है कि यह फिल्म कहानी न होने की शिकार है। वहीं, कुछ समीक्षक फिल्म में चमक-दमक होने की बात कह रहे हैं, लेकिन कटेंट के मामले में फिल्म को थोड़ा कमजोर बता रहे हैं। वहीं, फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के भी अभिनय में बहुत दम न होने की बात सामने आ रही है।
 
(फिल्‍म और आलिया पर मशहूर समीक्षक जयप्रकाश चौकसे की टिप्‍पणी पढ़ने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करें)
 
 
(पढ़ें : 'अछूत कन्या', 'चंडीदास' और 'सुजाता' की अगली कड़ी है 'शूद्र'!)
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment