देखिए सैफ-करीना के दावत-ए-वलीमा की खास तस्वीरें
Sandeep Kumar
| Oct 19, 2012, 09:41AM IST

बॉलीवुड स्टार सैफ और करीना की शादी (करीना-सैफ की शादी पर विवाद) के बाद नई दिल्ली के 31, औरंजगेब रोड पर बने बंगले में गुरुवार रात को आलीशान रिसेप्शन (दावत-ए-वलीमा) हुआ।
पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए सबसे पहले मेजबान के तौर पर सैफ (करीना की शादी पर बोलीं राखी, 'सैफ के इरादे ठीक नहीं लगते') की मां शर्मिला टैगोर पहुंची।
उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह कहने के बाद वह बंगले के अंदर चली गईं। शाम 8 बजे से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
रिसेप्शन में राजनीतिक जगत से जुड़ी हस्तियां भी पहुंची। इस पार्टी में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने सैफ और करीना को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर, दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ भी परिवार के साथ रिसेप्शन में देखे गए।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया, अमर सिंह, जोधपुर के शाही घराने के गज सिंह को भी इस भव्य रिसेप्शन पार्टी में देखा गया।
प्रधानमंत्री की पत्नी रिसेप्शन में बहुत देर तक नहीं रुकीं और सबसे पहले जाने वाले मेहमानों में शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नहीं पहुंचे। राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी और बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन भी पार्टी में पहुंचे।
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला भी परिवार के साथ रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान भी दावत-ए-वलीमा में पहुंचे।
सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, पूर्व केंद्रीय शशि थरूर, पूर्व चुनाव आयुक्त नवीन चावला और पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी परिवार के साथ पहुंचे।
इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों को भी देखा गया। बॉलीवुड हीरोइन नंदिता दास, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मशहूर गीतकार प्रसून जोशी और लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी इस मौके पर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि इस पार्टी में करीब 500 मेहमानों ने शिरकत की। देखिए दावत-ए-वलीमा में कौन कौन शामिल हुए, इसके अलावा दावत-ए-वलीमा की कुछ खास तस्वीरों में:
(शादी से एक दिन पहले सैफ ने दी शानदार पार्टी, देखिए तस्वीरें)








