मुंबई. करीना कपूर ने अभी तक अपनी फिल्म 'तलाश' नहीं देखी है। जैसे ही सैफ अली खान को काम से फुर्सत मिलेगी, करीने उनके साथ यह फिल्म देखेंगी। इसी शुक्रवार रिलीज हुई तलाश एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आमिर खान और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं। करीना कपूर ने फिल्म में वेश्या का किरदार निभाया है। करीना के मुताबिक सैफ अली खान भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं।
करीना ने कहा, 'इस साल मैंने 'एक मैं और एक तू' और 'तलाश' नहीं देखीं क्योंकि मैं बहुत नर्वस थी। मैं सैफ के लखनऊ से लौटने के बाद 10 दिसंबर को यह फिल्म देखूंगी।' सैफ अली खान इन दिनों लखनऊ में अपनी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।