आज बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और एंटरटेनर सलमान ख़ान का जन्मदिन है। सन् 1965 में मध्यप्रदेश के इंदौर में पैदा हुए सलमान आज 47 वर्ष के हो गए हैं। सन् 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सलमान अभी तक 80 हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
फिल्मी सफलता के बावजूद सलमान और कंट्रोवर्सी का साथ चोली-दामन का रहा है। सलमान को 2002 में रैश ड्राइविंग के केस में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसके अलावा 2006 में चिंकारा का शिकार करने के कारण भी वे विवादों में फंस चुके हैं।
इन सबके अलावा ऐश्वर्या राय से उनके अफेयर के कारण वे काफी चर्चा में रह चुके हैं। ऐश्वर्या अकेली नहीं, जिनके साथ सलमान के अफेयर के किस्से चर्चित हैं, बल्कि कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ सलमान का नाम जोड़ा जा चुका है।
आइये एक नज़र डालते हैं सलमान की गर्लफ्रेंड्स लिस्ट पर....