बुलॉक ने किया खुलासा, उनकी लाइफ में है केवल एक पुरुष
Source: Agency | Last Updated 11:21(10/02/12)
अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक ने उनके निर्माता जोनाथन कोमैक मार्टिन के साथ समय बिताने की खबरों का खंडन किया है।
बुलॉक का कहना है कि उनके जीवन में जो एकमात्र पुरुष है, वह उनका बेटा है। 31 वर्षीया बुलॉक के मार्टिन के साथ समय बिताने की खबरें हैं। मार्टिन अभिनेता रेयान रेनोल्ड्स के सबसे अच्छे मित्र भी हैं। बुलॉक का कहना है कि मार्टिन उनके पुराने मित्र हैं न कि उनका नया प्यार हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने बुलॉक के हवाले से लिखा है, "एक दशक पहले मैं खुशकिस्मत थी कि मेरे पास जोनाथन और रेयान जैसे दोस्त थे। मैं उस रिपोर्ट से सहमत हूं जिसमें यह बताया गया है कि वह दोनों बेहद आकर्षक थे।"
बकौल बुलॉक, "लेकिन मेरा दिल एक ही आदमी ने चुराया है और वह मेरा बेटा है।"
उल्लेखनीय है कि बुलॉक ने वर्ष 2010 में लुईस बाडरे को गोद लिया था।