'टाइगर' की सक्सेस से लगी शाहरुख़ के कैंप को मिर्ची!
dainikbhaskar.com | Aug 15, 2012, 16:32PM IST

शाहरुख़ ने तो ऊपरी मन से बधाई देकर पल्ला झाड़ लिया मगर उनके कैम्प से जुड़े लोग सलमान की फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को पचा नहीं पा रहे हैं. शाहरुख़ के दोस्त सलमान और उनकी फिल्म को लेकर कुछ अपमानजनक ब्लैकबेरी फ़ोन में स्टेटस लगाकर घूम रहे हैं 'रेस्ट इन पीस एक था टाइगर'.
सलमान और कैटरीना की फिल्म से शाहरुख़ की आनेवाली फिल्म का प्रोमो जोड़ा गया है जिसकी वजह से शाहरुख़ के करीबी कुछ लोगों ने स्टेटस में लिख रखा है, शाहरुख़ ने बचा ली 'एक था टाइगर' है की लाज'.ऐसे में सलमान और शाहरुख़ की दुश्मनी इसके बाद और कितनी गहराएगी, ये देखने वाली बात होगी.







