बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ कीमती वक्त बिताती नजर आईं।यह इवेंट मुंबई के खार स्थित आईओएसआईएस स्पा में हुआ।
शिल्पा ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, इन स्पेशल किड्स के साथ वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा,मैं इस आयोजन के लिए कैंसर एड और रिसर्च फाउंडेशन को धन्यवाद देती हूं। हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए कि वो किस तरह कल की परवाह किए आज में जीते हैं और खुश रहते हैं।
हम छोटी-छोटी बातों को लेकर इश्यू बनाते हैं,परेशान होते हैं और जिंदगी की एक बड़ी और दिलचस्प तस्वीर देखने से खुद को रोक लेते हैं।इस इवेंट पर शिल्पा के अलावा करिश्मा तन्ना,पूजा बेदी सहित अन्य कई सोशलाइट नजर आए। देखिए तस्वीरें: