विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Sohail Khan Car Crash Case: Police To Interrogate

सलमान के भाई की कार से कुचलकर महिला की मौत, होगी पूछताछ

agency | Jul 02, 2012, 13:40PM IST
 
 


मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता-फिल्मकार अरबाज खान की लैंड क्रूजर कार से टकराकर 70 वर्षीया महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी । घटना रविवार रात 11 बजे के करीब सेंट एंड्रयू चर्च के नजदीक हुई, तब अरबाज की कार बैंडस्टैंड स्थित उनके घर की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान चंद्रबाला के रूप में हुई है। जिन्हें पुलिस कांस्टेबल और कुछ ऑटोरिक्शा चालक पास के भाभा अस्पताल ले गए। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कार अरबाज का ड्राइवर धनंजय पिम्पले चला रहा था। घटना की जांच कर रहे एक पुलिस उच्चाधिकारी ने कहा कि पिम्पले ने इसके फौरन बाद थाने में आकर दुर्घटना की रपट लिखाई थी।
अधिकारी ने मीडिया को बताया, 'हमने उसके साथ दो अन्य चश्मदीदों का बयान दर्ज कर लिया है, जो घटना के वक्त वहां मौजूद थे। हम गाड़ी के मालिक अरबाज और सोहेल खान (जो गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं) का बयान भी दर्ज करेंगे।'
उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि गाड़ी में कोई और मौजूद नहीं था और न ही पिम्पले ने गाड़ी चलाने के दौरान कोई नशा किया था।
अधिकारी ने कहा, 'वैसे हमने इसकी पुष्टि के लिए उसके खून के नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए हैं।'
घटना के बाद पिम्पले को सोमवार दोपहर दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया गया था। पिम्पले के वकील जमीर खान ने मीडिया को बताया कि सुनवाई के बाद पिम्पले को नौ जून तक के लिए पुलिस की हिरासत में ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसे जमानत मिल गई।
इस घटना पर सलीम खान और उनके बेटे अरबाज खान, सलमान खान और सोहेल खान ने अफसोस जताया है। घटना के बाद अरबाज के पिता फेमस पटकथा लेखक सलीम खान ने यह दावा किया कि महिला गाड़ी के सामने आ गई थी, न कि उसे टक्कर मारी गई थी जैसा कि आस-पास के लोग दावा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखद है, महिला अचानक से गाड़ी के सामने आ गई और गिर गई। चालक ने फौरन गाड़ी को ब्रेक लगाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।'
सलीम ने मीडिया की भी आलोचना की और कहा कि मीडिया उस गरीब महिला के घर वालों का पता लगाने की बजाए सारा ध्यान उनके प्रतिष्ठित परिवार के ऊपर लगा रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी अरबाज की है, परंतु कुछ समय से इसे सोहेल चला रहे हैं। घटना के समय गाड़ी में घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment