सलमान की फिल्म शेर खान में सौ करोड़ के स्पेशल इफेक्ट
भास्कर न्यूज नेटवर्क
| Jun 17, 2012, 07:50AM IST

मुंबई. सलमान खान की आने वाली फिल्म शेर खान बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। सुहेल खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में विजुअल और एक्शन इफेक्ट पर ही लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।
अब तक शाहरुख़ खान की फिल्म 'रा.वन' की निर्माण लागत सबसे ज्यादा मानी जाती थी जिसमें सारा जोर स्पेशल इफेक्ट्स पर था। जिसकी लागत 45 करोड़ आती। लेकिन उन्होंने इसे अपनी ही कंपनी से तैयार कराया, जो काफी किफायती रहा। रा.वन के बाद बालीवुड में महंगी फिल्मों का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। रा.वन बनाने की कुल लागत करीब 120 करोड़ रुपए आई थी। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित की जा रही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत 'वंस अपॉन अ टाइम अगेन' का बजट 80 करोड़ से ज्यादा है।







