ऋतिक ने किया गौरी पर 'ट्वीट', खफा हुए किंग खान!
Source: Agency | Last Updated 11:06(10/02/12)
ऐसा लगता है कि शाहरूख खान और ऋतिक रोशन के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
पिछले दिनों ऋतिक ने किंग खान की वाइफ को लेकर एक ट्वीट किया था जिसे लेकर शाहरूख उनसे नाराज बताए जा रहे हैं।
हालांकि शाहरूख ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है लेकिन वे ऋतिक रोशन की इस हरकत से खुश नहीं हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ऋतिक ने ट्वीट किया था कि गौरी खान के साथ जरूर कुछ गड़बड़ है।
इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि चेन स्मोकर शाहरूख ऋतिक के दिए गए एक किताब से भी नाराज हैं जिसमें सिगरेट कैसे छोडें वाला नुस्खा है। सूत्र के अनुसार शाहरूख उनके द्वारा किताब को अपना मजाक उड़ाना समझ रहे हैं।
हालांकि इस मामले में दोनों ही एक्टरों से बात नहीं हो पाई है।