सैफ अली खान आज कपूर खानदान की छोटी बेटी करीना कपूर से शादी के बंधन में बंध गए (देखें शादी के बाद की पहली तस्वीर) सैफ पटौदी खानदान के चश्मोंचिराग हैं। पटौदी रियासत देश आजाद होने से पहले से ही चर्चा में रही है।
सैफ-करीना की शादी के साथ ही नवाब खानदान के पूर्वजों की बहादुरी के चर्चे भी लोगों की जुबां पर हैं।
इनका दबदबा मुगल काल एवं उससे पहले भी रहा है। उनके पूर्वजों को लड़ाके व बहादुर माना जाता था।
इसके चलते विभिन्न राजाओं के खेमे में उन्होंने लड़ाई लड़ कर शोहरत हासिल की, लेकिन नवाबी उनको तब मिली जब उन्होंने अंग्रेजों के समर्थन में होल्कर व मराठों से युद्ध किया। उसके बाद से ही यह खानदान पटौदी का नवाब रहा है।
मंसूर अली खान पटौदी रियासत के 9वें नवाब थे। वहीं, करीना बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान की बेटी और राजकपूर की पोती हैं।
वैसे इन दोनों के खानदान में पहले भी कई दिलचस्प शादियां हो चुकी हैं। जानिए कि कैसे शर्मिला और मंसूर अली खान का प्यार चढ़ा परवान, शर्मिला ने मंसूर के प्यार में धर्म बदलने तक से परहेज नहीं किया।
इसके अलावा कॉलेज से शूटिंग लोकेशन तक पीछा किया बबीता का और राज कपूर के विरोध के बावजूद पत्नी बनाकर ही माने। आगे पढ़िए रणधीर कपूर की लवस्टोरी और पत्नी को छोड़ बेबो के पहलू में कैसे पहुंचे नवाबजादे सैफू....देखिए इनके प्यार का टशन....।