मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा की सेहत बिगड़ी
Dainikbhaskar.com
| Oct 14, 2012, 23:53PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें डेंगू है और प्लेटिलेट्स 20 हजार कम हो गए हैं। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं।
इतना ही नहीं डेंगू के अलावा शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके हैं। डॉक्टर्स ने विशेष निगरानी के लिए ४८ घंटे तक आईसीयू में रखने का फैसला किया है। वाईआरएफ के वक्ता ने मीडिया को बताया कि डेंगू अटैक के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वे डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।








