REVEAKED: नौकरी के लिए सेक्स को तैयार हर 5वां रूसी
Agency
| Nov 30, 2012, 09:40AM IST

मॉस्को. अपनी मनचाही नौकरी पाने के लिए हर पांच में से एक रूसी व्यक्ति नियोक्ता के साथ सेक्स के लिए तैयार है।
रोजगार देने वाली एक कंपनी की वेबसाइट रोबोटा डॉट मेल डॉट आरयू जॉब एग्रिगेटर के सर्वेक्षण के हवाले से यह खबर आई है।
हालांकि मनचाही नौकरी पाने के इच्छुक 65 फीसदी लोगों ने इस तरीके को जायज नहीं माना है, लेकिन 15 फीसदी का कहना है कि अगर वो नौकरी दिलाने वाले को पसंद करते हैं तो उसके साथ सेक्स करना पसंद करेंगे और पांच फीसदी का जवाब था कि मनचाही नौकरी मिलती हो तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।






