विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> 12 Years, 250 Dates, But The Wife Did Not '

12 साल, 250 डेट्स, लेकिन नसीब नहीं हुई पत्नी

Danik bhaskar.com | Oct 18, 2012, 13:04PM IST
 
 


न्यूयॉर्क के लेरी ग्रीनफील्ड अमीर हैं, स्मार्ट हैं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, सिवाय एक जीवनसाथी के। ऐसा नहीं कि ग्रीनफील्ड ने इसके लिए कोशिश नहीं की, लेकिन उन्हें अपना मनपसंद हमसफर अब तक नहीं मिला।

 

 

पिछले 12 साल में इसकी तलाश में उन्होंने 65 हजार डॉलर से ज्यादा की रकम खर्च कर दी, 250 बार से ज्यादा डेट पर गए, लेकिन पत्नी की तलाश पूरी नहीं हुई। हालांकि, उनके साथ डेट पर गई कुछ महिलाओं का कहना है कि ग्रीनफील्ड की इस हालत के लिए उनकी किस्मत से ज्यादा वे खुद ही जिम्मेदार हैं।

 

 

पहले वॉल स्ट्रीट में ट्रेडिंग का काम करने वाले ग्रीनफील्ड डेट पर जाने के लिए लड़कियों का चयन फोटोग्राफ्स देखकर करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके दिल नहीं मिलते।

 

गैरीफील्ड की इच्छा है कि उनकी होने वाली पत्नी खूबसूरत हो, यहूदी मूल की हो, हंसी-मजाक करना पसंद हो और शादी के बाद नौकरी करने के बजाय उनका घर संभाले। उन्हें लगता है कि अमीर होने के चलते उन्हें खुद ही अच्छी जीवनसाथी मिल जाएगी, लेकिन इतनी सारी उम्मीदों को पूरा करने वाली पत्नी मिलना काफी मुश्किल है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment