महिलाओं की खातिर एक पुरुष ने पहना सैनिटरी नैपकिन!
Agency
| Aug 14, 2012, 09:56AM IST

दरअसल, 49 वर्षीय मुरुगानांथम चाहते थे कि कुछ ऐसा करें की महिलाओं को बाजार में मिल रहे महंगे नैपकिन से छुटकारा दिला सकें। उन्होंने न सिर्फ ऐसा सैनिटरी नैपकिन बनाया बल्कि उसका प्रयोग भी खुद पर किया।
मुरुगानांथम का कहना है कि भारत जैसे रुढि़वादी समाज में महिलाएं मासिक धर्म के बारे में बात तक करना पसंद नहीं करती हैं।
12 साल पहले जब उनकी शादी हुई थी तो एक दिन उन्होंने अपनी पत्नी को एक कपड़ा छिपाते हुए देखा। जोर देकर पूछा तो उसने कहा कि सैनिटरी टॉवल खरीदेंगे तो परिवार के लिए दूध खरीदने के पैसे नहीं बचेंगे।
मुरुगनांथन ने एक ऐसा तरीका ईजाद करने की ठानी जो उनकी पत्नी और अन्य महिलाओं की जेब पर भारी न पड़े।






