विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> After 19 Years Of The Marriage Husband Found Wife Is Male

शादी के 19 साल बात पता चला पत्नी तो पुरुष है और फिर...

Agency | Nov 27, 2012, 13:23PM IST
 
 

लंदन। जरा सोचिए अचानक 19 साल बाद आपको पता चले कि आपकी बीवी जन्म के समय पुरुष थी और बाद में उसने अपना सेक्स चेंज करवा लिया था। इस बात का पता चलते ही आपका होश उड़ना लाजिमी है।
 
हाल ही में बेल्जियम में एक व्यक्ति ने अपना माथा पीट लिया, जब शादी के 19 सालों बाद उसे पता चला कि उसकी बीवी जन्म के समय तो पुरुष थी। इस रहस्योद्घाटन के बाद इस व्यक्ति ने अपना मानसिक संतुलन भी खो दिया और फिलहाल अपना इलाज करवा रहा है।
 
एक स्थानीय अखबार के अनुसार, बेल्जियम के जेन ने 1993 में इंडोनेशिया की मोनिका से शादी रचाई थी। कानूनी बाधाओं को पार कर उसे अपने साथ बेल्जियम लेकर आया।
 
जेन ने बताया कि कोर्ट में उसने मोनिका को बेल्जियम लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। कोर्ट को उसके जन्म व पहचान-पत्र सर्टिफिकेट पर शक था, लेकिन बाद में उसकी दलील को मान लिया गया था।
 
जेन ने बताया कि उसे कभी भी अपनी बीवी पर शक नहीं हुआ क्योंकि उसमें महिलाओं वाले सारे गुण मौजूद थे और वह अन्य महिलाओं की तरह ही आकर्षक दिखती थी। मोनिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी  जेन को कोई शक नहीं हुआ।
 
दोनों के बीच तनाव उस समय शुरू हुआ जब मोनिका को फुल टाइम जॉब मिल गई। इसके बाद जेन को मोनिका के कम्प्यूटर पर कई अन्य पुरूषों के कामुक मैसेज मिले। इस पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
 
बात इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। इस बीच जेन को उसके मित्र ने बताया कि तुम्हारी पत्नी ने लिंग चेंज करवाया है। इस पर जेन को विश्वास नहीं हुआ। जेन के बेटे ने भी ऎसी अफवाहें सुनी थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment