विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Aliens May Be Encountered In This Century!

तो इस शताब्दी में हो सकता है एलियंस से सामना!

Agency | Jul 17, 2012, 10:09AM IST
 
 

लंदन. इसी शताब्दी में मानवों का सामना एलियंस से हो सकता है। यह दावा किया है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जोसेलिन बेल बर्नेल ने।

डबलिन में चल रहे यूरोसाइंस ओपन फोरम में उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि मानवों को अंतरिक्ष में मौजूद अन्य ग्रहों से जीवन के संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा मानवों का 100 सालों के अंदर ही ऐसे एलियंस से सामना हो जो इनसे ज्यादा बेहतर और तीक्ष्ण बुद्धि के हों।

बर्नेल ने सवाल उठाया कि क्या हम मानव इस चीज को लेकर तैयार हैं कि अगर एलियंस से सामना हो या उन्हें पकड़ लिया जाए तो क्या हम उन्हें जेल में बंद करेंगे, लैब में टेस्ट करेंगे, उन्हें पका कर खाएंगे या फिर किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनका वैश्विक जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि एलियंस उन ग्रहों या तारों पर मौजूद हों जहां हमारे वैज्ञानिक कार्बनडाईऑक्साइड या ओजोन खोज रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एलियंस से सामना होता है तो हम सबसे पहले किसे बताएंगे, मीडिया को, प्रधानमंत्री को या किसी धार्मिक नेता को। यह सब हमें सोचना चाहिए।

हॉकिंग ने भी दी थी चेतावनी

विख्यात विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि एलियंस हमारी धरती पर कभी भी हमला कर सकते हैं। जिसके लिए हम तैयार नहीं हैं। वे हमसे कहीं ज्यादा बुद्धिमान हो सकते हैं और उनके पास हमसे ज्यादा संसाधन हो सकते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment