ह्युस्टन। अमेरिका की एक महिला ने यहां इतिहास रचा है। उसने दो जोड़ी हमशक्ल बच्चों को जन्म दिया है। चारों लड़के हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा सात करोड़ में से एक मामले में होता है। ट्रेसा मोंतालवो ने यह जन्म 14 फरवरी को ऑपरेशन के जरिये दिया। उसने इसे वेलेंटाइन डे का उपहार बताया। ट्रेसा 36 साल की है। वह और उसके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ट्रेसा और उनके पति मैनुअल इस खुशखबरी से हतप्रभ हैं। उन्हें मलाल सिर्फ यह है कि चारों बच्चों में एक भी लड़की नहीं है।
बच्चों के नाम उनके के क्रम के आधार पर एबीसीडी पर रखे गए हैं। इनके नाम क्रमश: एस, ब्लेन, कैश और डायलन रखे गए हैं।
कैसे होते हैं हमशक्ल जुड़वां
पेंसिलवेनिया हैल्थ सिस्टम यूनिवर्सिटी के अनुसार, करीब दो प्रतिशत मामलों में फर्टिलाइज्ड एग के दो भ्रूण में बंटने पर जुड़वां होते हैं। इनमें से 30 फीसदी मामलों में जुड़वां हमशक्ल होते हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एलन पेंजियास के मुताबिक जड़वां बच्चों के दो सेट होने का मामला 7 करोड़ में से एक ही होता है। ॥ये बच्चे 31 सह्रश्वताह के गर्भधारण के बाद हुए हैं इसलिए स्वास्थ्य संबंधी कुछ खतरा तो है ही।’
-क्रिस्टा कैटो, (नर्स, वाशिंगटन में चिल्ड्रन्स नेशनल मेडिकलसेंटर की पेडिएट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट)