BIZARRE: कपड़े भी पहनते थे ‘पिकिंग मानव’!
Agency | Jan 05, 2013, 09:02AM IST

बीजिंग. बीजिंग के निकट एक प्रागैतिहासिक गुफा की खुदाई कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव के पूर्वज, पिकिंग मानव जानवरों की खाल का उपयोग कपड़े की तरह करते थे और संभवत वे आग जलाने में भी विशेषज्ञ थे।
‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक वर्ष 1923 में मिली इस गुफा में मौजूद पिकिंग मानव के अवशेषों का अध्ययन कर रहे हैं।
उन्होंने ईसा पूर्व हजारों वर्ष पहले मौजूद मानव की जीवनशैली के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। बीजिंग के निकट च्योकुदिआन गांव में फिर से शुरू हुई खुदाई से इस संबंध में और ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों का कहना है कि खुदाई में एक तीन हजार वर्ष पुराना एक बैठक कक्ष मिला है। उसमें आग जलाने का स्थान बना हुआ है। यह दिखाता है उन्हें आग जलाने में विशेषज्ञता हासिल थी।






