विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Cow Which Runs Like A Horse In Germany !

मन में ठाना और गाय को दौड़ाने लगी घोड़े की तरह!

Agency | Apr 30, 2012, 10:46AM IST
 
 


हौसले बुलंद हों तो मंजिल को पाना कोई मुश्किल काम नहीं। इसे साबित कर दिखाया है जर्मनी की एक किशोरी ने।

घुड़सवारी का शौक रखने वाली इस किशोरी को उसके अभिभावकों ने घोड़ा खरीदकर देने से इंकार कर दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने गाय को ही घोड़े की तरह दौड़ाना और कूदना सिखा दिया।

रेगिना मेयर नाम की इस नटखट किशोरी ने प्रतिदिन घंटों की कड़ी मशक्कत करके अपनी गाय ल्यूना को घोड़े की तरह उछलना-कूदना सिखाया। अब रेगिना गाय की सवारी करके कहीं भी पहुंच जाती है।

उसने ल्यूना को घोड़े की तरह बाधा दौड़ भी सिखाई है। दक्षिणी जर्मनी के लॉफेन इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय रेगिना ने बताया, मुझे लगता ही नहीं कि यह गाय है। मैं तो इसे घोड़ा ही मानती हूं। ल्यूना का जन्म दो साल पहले रेगिना के फार्म में ही हुआ था। दोनों की दोस्ती तभी हो गई थी।

ल्यूना घोड़े की तरह ही सवारी के लिए पूरी तरह तैयार रहती है। वह घोड़े की ही तरह गो, स्टैंड और गैलप [दौड़ने] जैसे शब्दों की भाषा भी समझने लगी है।

रेगिना ने ल्यूना के साथ की अपनी पहली सवारी के बारे में बताया कि उस दौरान उसने एकदम प्रशिक्षित घोडे़ की तरह व्यवहार किया। लेकिन कुछ मीटर ही दौड़ने के बाद वो थक गई। उसने मुझे उतरने के लिए इशारा किया। मगर तब वह काफी छोटी भी थी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment