विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Dog Gave Birth To A Cat

यह कैसा चमत्कार, कुत्ते की कोख में पल रहा था बिल्ली का बच्चा!

Agency | Jul 24, 2012, 15:59PM IST
 
 

उत्तर कोरिया में एक आदमी ने दावा किया है कि उसकी पालतू कुतिया ने एक बिल्ली के बच्चे को जन्म दिया है। जियोंग पियोंग बोंग इन दिनों बहुत खुश हैं।

उनकी खुशी का कारण है, उनके घर कुतिया का एक बिल्ली के बच्चे को जन्म देना। इस बात को साबित करने के लिए बोंग ने कई फोटोग्राफ्स सार्वजनिक किए हैं।

इस अनहोनी घटना को देश-विदेश के कई अखबारों ने प्रमुखता से छापा है। दुनिया भर में इस बात को लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है कि आखिर एक कुत्ता बिल्ली के बच्चे को कैसे जन्म दे सकता है।

इस बारे में बोंग कहते हैं, "जब मैंने पहली बच्चे को देखा तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। बच्चा बिल्कुल किसी बिल्ली के बच्चे के जैसे ही लग रहा था और उसी तरह आवाज भी निकाल रहा था। इसलिए यह एक पप्पी कैसे हो सकता है। जैसे ही शहर के लोगों को इस बात की खबर लगी, सभी मेरे घर पर इसे देखने के लिए जमा हो गए। अब यह कैसे हुआ, यह मैं भी नहीं बता सकता।"

वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा "चमात्कारिक जन्म" जेनेटिकली संभव नहीं है। प्रोफेसर सोन चांग हो कहते हैं, "ऐसा संभव ही नहीं है कि एक कुत्ता बिल्ली के बच्चे को जन्म दे। दोनों जीवों के क्रोमोसोम्स बिल्कुल भिन्न होते हैं। हां, यह हो सकता है कि वह एक पप्पी हो, जो बिल्ली की तरह दिख रहा हो।"

आपको बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा कुछ सालों पहले चीन में भी किया गया था, वहीं ब्राजील में 6 साल पहले यह दावा किया गया था कि एक बिल्ली ने कुत्ते के दो बच्चों को जन्म दिया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment