विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Every Dog Of England Will Have Microchip Till 2016

STRANGE: 2016 तक इंग्लैंड के हर कुत्ते को लग जाएगा माइक्रोचिप!

dainikbhaskar.com | Feb 08, 2013, 11:31AM IST
 
 

अप्रैल 2016 तक इंग्लैंड के हर डॉग में माइक्रोचिप लगा दी जाएगी। यह एक सरकारी योजना का हिस्सा है ताकि कुत्तों को खोने से बचाया जा सके। साथ ही इनके मालिक भी इन्हें लेकर सजग रहें।
 
ब्रिटेन में हर साल करीब एक लाख 10 हजार कुत्ते खो जाते हैं। आधे से अधिक बार इनके मालिकों की पहचान नहीं हो पाती है। अब सरकार ने इनकी लोकेशन और मालिक की पहचान करने के लिए यह तरीका निकाला है। एक छोटे से चावल के टुकड़े के आकार की चिप कुत्ते के कंधे में फिट कर दी जाएगी।
 
इससे खोए हुए कुत्तों को ढूंढऩा आसान हो जाएगा। ब्रिटेन में करीब 60 फीसदी यानी 80 लाख कुत्तों को पहले ही माइक्रोचिप लगे हैं। मगर, अप्रैल 2016 से कुत्तों को चिप लगवाना अनिवार्य हो जाएगा।
 
ब्रिटेन में पालतू कुत्ता किसी को काट ले तो उसके मालिक को जुर्माना देना होता है। ऐसे में कई बार कुत्ते के मालिक अपने कुत्ते को पहचानने से इंकार कर देते हैं। अब डॉग पर चिप लगने से वे ऐसा नहीं कर सकेंगे।
 
अब किसी भी कुत्ते को बेचने या खरीदने से पहले उसके मालिक को सारी डिटेल रजिस्टर करवाना होगी। इसका पालन न करने वाले पर 41 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। माइक्रोचिपिंग का खर्च करीब दो हजार रुपए तक आ सकता है।
 
पर्यावरण सचिव ओवेन पेटरसन का कहना है कि इस देश में लाखों कुत्ते सिर्फ इसलिए सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं क्योंकि उनके मालिक द्वारा उन्हें पहचाना नहीं जा सका। यह शर्मनाक है। पेटरसन ने खतरनाक कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए नई पुलिस की घोषणा भी की है।
 
यह कदम लोगों पर इनके द्वारा किए जाने वाले हमले रोकने के लिए उठाया गया है। 2005 से यहां छह वयस्क और आठ बच्चों की मौत कुत्तों के काटने से हुई है। पिछले एक साल में ही तीन हजार डाक कर्मचारियों पर कुत्तों ने हमला किया था। इनमें से 70 फीसदी मामले प्राइवेट प्रॉपर्टी पर हुए थे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment