जापान के सबसे मोटे बच्चे फुकुशिमा में
dainikbhaskar.com
| Jan 02, 2013, 14:43PM IST

2011 में भूकंप और भयानक सुनामी से जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में रिसाव शुरू हो गया था। इसका एक अजीब प्रभाव यहां के बच्चों पर पड़ा है। यहां के बच्चे जापान में सबसे अधिक मोटे पाए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है।
जिसमें औसत से 20 फीसदी ज्यादा वजन वाले बच्चों को मोटे के तौर पर परिभाषित किया है। 2010 में 6 साल के बच्चों में ओबेसिटी दर छह फीसदी थी, जो अब दोगुनी होकर 11.5 फीसदी हो गई है। 8 साल की बच्चियों में भी यह दर दोगुनी होकर 14 फीसदी हो चुकी है। मगर, इसकी वजह रेडिएशन नहीं है। फुकुशिमा डायची शहर में हादसे के एक साल बाद भी स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज पर रोक लगी है। माता-पिता भी बच्चों को घरों में ही रखते हैं। 449 स्कूलों ने बच्चों के खेलने पर रोक लगा दी थी। अब जबकि शहर को रेडिएशन से सुरक्षित माना जा रहा है तब भी 71 स्कूलों में बच्चों के बाहरी खेलों पर रोक जारी है। इसलिए यहां इंडोर खेल के मैदान तैयार किए जा रहे हैं ताकि बच्चे अपना वजन नियंत्रित कर सकें।






