ऐसा आया संकट, बचा-खुचा खाना खाने को मजबूर हुए इटलीवासी!
Agency | Oct 21, 2012, 12:20PM IST

मिलान. यूरोप में जारी आर्थिक संकट में इटली की सरकार द्वारा खर्चों पर लगाम लगाए जाने के लिए अपनाई जा रही नीतियों और बेरोजगारी का असर लोगों के खर्च पर दिखाई देने लगा है। पैसे बचाने की कवायद में इटली के लोगों को भी बचा खुचा खाने को मजबूर कर दिया गया है।
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि देश के 59 प्रतिशत लोग खाने की कमी को पूरा करने के लिए पास्ता, ब्रेड और सब्जियों को दोबारा से खाने लायक डिश बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
सर्वेक्षण की रिपोर्ट को जारी करते हुए कोल्दिरेत्ती के चेयरमैन सेरगिओ ने कहा कि देश में आजकल एंटी वेस्ट रेसिपी की धूम मची हुई है। अगर आप में थोड़ी सी भी रचनात्मक क्षमता है तो आप बीफ, अंडे, ब्रेड और चीज को मिलाकर बिल्कुल नई तरह की डिश बना सकते हैं।






