आज के तकनीकी दौर में इंटरनेट की दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है। इस विशाल दुनिया में अब लगभग हर कोई किसी ने किसी तरीके से इंटरनेट से जुड़ा हुआ है।
अलग-अलग कारणों के लिए वह इंटरनेट का इस्तेमाल करता है, फिर चाहे वो ईमेल के लिए हो, चैटिंग के लिए हो या फिर फेसबुक के लिए। इन सबके बीच फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किग साइट पर ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
90 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स वाली यह साइट दुनिया के कई देशों में सोशल नेटवर्किग प्लेटफॉम मुहैया करा रही है। भारत में भी फेसबुक से करोड़ों यूजर्स जुड़े हुए हैं।
यहां लोग एक-दूसरे के साथ बातचीत के अलावा अपने विचारों का आदान-प्रदान भी करते हैं। इससे जुड़े लोगों को देश-दुनिया में क्या घट रहा है, इसकी जानकारी दूसरे ही पल मिल जाती है।
इन नेटवर्किंग साइटों पर आकर कई बार अपने सवालों के जवाब भी मिल जाते हैं। फेसबुक पर लोगों को सबसे ज्यादा मजा मजाकिया तस्वीरें शेअर करने में आता है, खासकर यंगस्टर्स में यह खूब देखा जा रहा है।
आगे की स्लाइडों में देखिए कुछ मजेदार तस्वीरें, जो आजकल खूब मचा रहीं हैं धूम...