विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Hakathan: Computer Giants Have Fun For Two Months

सुनसान द्वीप पर होगी दुनिया की सबसे अनूठी प्रतियोगिता

Agency | Jul 31, 2012, 13:47PM IST
 
 

लंदन. तलाश है 12 ऐसे कंप्यूटर महारथियों की जिन्हें कुछ नहीं करना है, बस एक सुनसान द्वीप पर जाकर एक नया बड़ा सॉफ्टवेयर तैयार करना है। ये एक सॉफ्टवेयर कंपनी की ओर से जारी किया गया नौकरी का विज्ञापन है।

कंपनी के मुताबिक ये एक ऐसा हैकाथन होगा जो अब तक हुए हैकाथनों पर भारी पड़ेगा। हैकाथन यानी सबसे बड़े हैकरों का जमावड़ा।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के इन महारथियों को फिलीपींस के किसी उष्णकटिबंधीय द्वीप पर ले जाया जाएगा। ये लोग वहां दो महीनों तक रहेंगे। उनके रहने के लिए आलीशान मकान होंगे जिनमें हर तरह की सुविधा होगी। लेकिन इनमें रहने का मौका सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास नए सॉफ्टवेयर के लिए सबसे कमाल के आइडिया होंगे।

प्रोजेक्ट के प्रति दिखानी होगी गंभीरता

इस हैकाथन का आयोजन करने वाले तकनीकी उद्यमी वाल्टर हैक का कहना है कि ये रचनात्मक विचारों को साकार रूप देने का सबसे अच्छा तरीका है। जो लोग फिलीपींस के द्वीप पर जाकर एक नए सॉफ्टवेयर की रचना में भागीदार बनना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रस्ताव में बताना होगा कि वे इस दौरान किस चीज पर काम करेंगे।

उन्हें खुद इस द्वीप तक जाना होगा और एक छोटी सी फीस भी देनी होगा जिससे पता चलेगा कि वे इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हैं और वहां सिर्फ पार्टी मनाने नहीं जा रहे हैं।

हेक को फिलहाल ऐसे प्रायोजकों की तलाश है कि जो कंप्यूटर के इन महारथियों को रहने और बाकी खर्चों को उठाने में मदद कर सकें। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखने वाले हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment