विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Human Alive For Six Month Without Heart

छह महीने तक बिना दिल के जिंदा रहा इंसान

Agency | Oct 19, 2012, 13:39PM IST
 
 

 

चेक गणराज्य के जबुक हालिक छह महीने से भी ज्यादा समय तक बिना दिल के जीवित रहे, लेकिन लिवर नाकाम हो जाने से उनकी मौत हो गई।

37 वर्षीय हालिक का दिल इसी साल अप्रैल में डॉक्टरों को उस समय निकालना पड़ा, जब उनके शरीर में कैंसर का तेजी से बढ़ता हुआ एक ट्यूमर पाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एक कृत्रिम दिल लगाया, जो दो मैकेनिकल पंपों पर आधारित था।

हालिक कृत्रिम दिल के साथ अच्छी तरह घूम-फिर सकते थे। यहां तक कि वे अस्पताल के जिम में कसरत भी करते थे, लेकिन इसे चलाने के लिए उन्हें हमेशा अपने साथ बैटरी रखनी पड़ती थी, क्योंकि दिल अपने आप नहीं धड़कता था।

हालिक की जिंदगी अच्छी चल रही थी कि अचानक उनका लिवर फेल हो गया और उनकी मौत की वजह बना। पेशे से दमकल कर्मी रहे हालिक को ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जो उन्हें अपना हृदय दान कर सके।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment