Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Indonesia Villagers Whip Each Other In Brutal Ritual To Make It Rain
PHOTOS: एक खास मकसद के लिए सहते हैं कोड़ों की जबरदस्त मार!
Dainikbhaskar.com
| Nov 30, 2012, 11:45AM IST

इस क्रूर प्रथा में ग्रामीण गन्ने के रेशों से बने कोड़ों से लड़ाई करते हैं और एक-दूसरे पर कोड़ों की बरसात करते हैं। इस पूरी लड़ाई को एक रेफरी के दिशा-निर्देशों के बीच लड़ा जाता है और कोड़े की मार पड़ने पर ये कराहने की बजाय हंसते हैं।
इस लड़ाई को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस पूरी लड़ाई के दौरान ढ़ोल-नगाड़ों से लैस होकर उत्सव की तरह मस्ती करते हैं।
इस दौरान यदि किसी प्रतिभागी के शरीर से खून बहने लगता है, तो ये माना जाता है कि भगवान ने उनकी बात सुन ली है और जल्द ही उस इलाके में बारिश होगी।
इस दर्दनाक व भयानक क्रूर प्रथा के बाद लोग अपने घावों के साथ कराहते नजर नहीं आते, बल्कि नाच-गाने के क्रार्यक्रम कर खुशियां मनाते हैं। उजुन्गन को इंडोनेशिया के केदिरी सहित कई अन्य इलाकों में अपनाया गया है।
आगे की स्लाइडों में देखिए किस तरह से कोड़ों की मार सहते हैं ये इंडोनेशियाई ग्रामीण...






